BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों और राहुल गाँधी में हुई झड़प, धक्कामुक्की में सड़क पर गिर पड़े राहुल गाँधी
नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प हुई और उनसे धक्का मुक्की किए जाने की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि देखो, पुलिस ने कैसे मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और जमीन पर गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही घूम सकते हैं? क्या आम आदमी कहीं आ-जा नहीं सकता?'

#WATCH Rahul Gandhi, who has been stopped at Yamuna Expressway on his way to Hathras, asks police, "I want to walk to Hathras alone. Please tell me under which section are you arresting me."
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2020
Police says, "We are arresting you under Section 188 IPC for violation of an order. " pic.twitter.com/uJKwPxauv5
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी गाड़ी रोक दी गई, इसलिए हम पैदल चलने लगे। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।
दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020
UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।
इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!




