नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नए विधानसभा भवन की शिफ्टिंग की तैयारी, PWD विभाग 10 को करेगा हैंडओवर, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

नए विधानसभा भवन की शिफ्टिंग की तैयारी, PWD विभाग 10 को करेगा हैंडओवर, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये विधानसभा भवन का निर्माण पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी संभवत: 10 तारीख को विधिवत विधानसभा सचिवालय को आधिपत्य सौपेंगा। बता दें कि, पीएम नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।

 नए विधानसभा भवन का लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद, विधायक, और पंचायत-नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। कुल मिलाकर 5 हजार लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। नए विधानसभा भवन में तीन प्रमुख विंग हैं। इनमें विधानसभा सचिवालय, विधानसभा सदन, और सेंट्रल हॉल परिसर हैं।

दो सौ विधायकों की बैठक व्यवस्था

नये विधानसभा में दो सौ विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 500 दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी है। विधानसभा परिसर में 700 वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। दो सरोवर का निर्माण किया गया है। प्रत्येक लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हैं। इस भवन का निर्माण 273 करोड़ की लागत से 52 एकड़ क्षेत्र में किया गया है।



Share

Leave a Reply