BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नशीली दवा देकर ढोंगी वैद्य करता था महिला से दुष्कर्म, मरीज बनकर गई पुलिस ने दबोचा

नशीली दवा देकर ढोंगी वैद्य करता था महिला से दुष्कर्म, मरीज बनकर गई पुलिस ने दबोचा
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, संतान की चाहत में आई महिला को नशीली दवाएं देकर एक वैद्य दुष्कर्म करता रहा। जब महिला को इसका पता चला तो उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर भाग निकला। इसके बाद महिला ने वैद्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई। करीब 9 महीने बाद पुलिस को वैद्य का सुराग लगा तो वह मरीज बनकर पहुंच गई और बुधवार शाम उसे गरियाबंद से गिरफ्तार किया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।


स्थानीय निवासी एक महिला की शादी के करीब 7-8 साल बीतने के बाद भी संतान नहीं हो रही थी। इस पर वह अक्टूबर 2020 में भखारा क्षेत्र में खुद को वैद्यराज बताने वाले ओडिशा निवासी बब्लू टांडी के पास उपचार के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी वैद्य ने महिला को पक्के इलाज का झांसा दिया और 2-3 बार बुलाया। आरोपी महिला को दवाई देता तो वह थोड़ी देर के लिए बेहोशी की हालत में चली जाती।


महिला को शक हुआ तो पहुंची पुलिस के पास
महिला 21 अक्टूबर 2020 को भी आरोपी वैद्य को दिखाने और दवाई के लिए पहुंची। पहले की तरह आरोपी ने उसे दवाई दी। हालांकि इस बार असर कम होने से महिला को अहसास हुआ कि उससे दुष्कर्म किया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे संतान का प्रलोभन दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो महिला डर कर चुप हो गई, फिर करीब एक सप्ताह बाद 29 अक्टूबर को पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया।

इलाज कराने के लिए ज्यादा पैसे का लालच देकर पकड़ा
मामला दर्ज होते ही आरोपी वहां से भाग निकला। इस दौरान वह बार-बार मोबाइल नंबर भी बदलता रहा। इसी बीच उसके गरियाबंद और अभनपुर में इलाज करने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने गरियाबंद पुलिस से संपर्क किया और मरीज बनकर आरोपी वैद्य से बात की। उसे इलाज के लिए ज्यादा रुपयों का लालच दिया, फिर मरीज बनकर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। उसे रात को धमतरी लेकर पहुंची। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है।

 



Share

Leave a Reply