नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले, देखिए पूरी लिस्ट

रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले, देखिए पूरी लिस्ट
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है, रेलवे ने कई ट्रनों को फिर रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया गया है। दरअसल, उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का कार्य करेगा। यह कार्य 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जायेगा इसी कार्य के फलस्वरूप 13 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस वजह से ही उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के लिए रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द करने समेत 3 के नियंत्रित परिचालन, 2 ट्रेनों को देरी से रवाना और 6 के रुट में परिवर्तन का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द 

  • 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस, जो 4 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी।
  • 14623 सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जो 5 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी।
  • 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर रवाना होगी।
  • 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच मेरठ शहर-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
  • 18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 से 15 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर चलेगी।
  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर चलेगी।
  • 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 7, 10, 13 और 14 सितंबर को आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।
  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 29 और 31 अगस्त, 2, 3, 4 और 5 सितंबर को असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनट तक नियंत्रित होगी।
  • 17 सितंबर को चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 45 मिनट तक असावती स्टेशन पर रोकी जाएगी।
  • 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस 14 सितंबर को असावती स्टेशन में 45 मिनट तक नियंत्रित होगी।

  देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 12 सितंबर को 1 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 14 और 16 सितंबर को 1 घंटे की देरी से चलेगी।


Share

Leave a Reply