नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने इतने दिन तक बढ़ाई रिमांड

 बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने इतने दिन  तक बढ़ाई रिमांड
Share

 बलौदाबाजार:- बलौदाबाजार उग्र प्रदर्शन मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav arrested) की मुश्किलें कम नहीं हो रही है, कोर्ट ने न्यायिक रिमांड फिर 30 सितंबर तक बढ़ा दी है. बता दें कि पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. आज रिमांड खत्म होने पर फिर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने 30 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है.

आपकों बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जैतखाम में तोड़फोड़ की  थी, वही इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था.

वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक विधायक यादव की 5 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है.

 



Share

Leave a Reply