नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मां की संपत्ति भी अटैच, जमानत याचिका पर टल गई सुनवाई

जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मां की संपत्ति भी अटैच, जमानत याचिका पर टल गई सुनवाई
Share

 रायपुर। आयकर विभाग ने सौम्या चौरसिया की मां शांतिदेवी चौरसिया के नाम की संपत्ति अटैच कर दी है। इधर कोयला घोटाला के मामले की आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार तक टल गई है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुईयां इस मामले की सुनवाई करेंगे।

इन संपत्तियों को किया गया अटैच

आयकर विभाग द्वारा अटैच की गई संपत्ति में राजधानी रायपुर में 26 हजार स्क्वायर फीट प्लाट, आरंग के रसनी गांव में 6 एकड़ जमीन, आरंग में ही 3.8 एकड़ जमीन और मंदिर हसौद में करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन शामिल है। इनमें से तीन संपत्ति शांतिदेवी के नाम और एक संपत्ति भीखम चंद्र चांडक के नाम पर बताई जा रही है।

सौम्या की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही ईडी ने जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई की। इसके लिए उनके घर पर ईडी की टीम ने नोटिस का बोर्ड भी लगाया है। बताया जा रहा है जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उसमें सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित मकान भी शामिल है। ईडी की टीम ने उन संपत्तियों को अटैच किया है, जो बेनामी तरीके से बनाई गई हैं। अटैच की गई संपत्ति में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज, बैंकों में जमा राशि को भी शामिल किया गया है।



Share

Leave a Reply