BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में पीटीएस परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक...

जिले में पीटीएस परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक...
Share

राजनांदगांव । कुछ दिनों तक थमने के बाद कोरोना का कहर अब प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसी बीच राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तैनात लगभग 35 पुलिस जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतनी संख्या में जवानों के संक्रमित होने से महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में कलेक्टर ने आपात बैठक बुलाई।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव में 35 जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उच्चस्तरीय आपात बैठक ली। उन्होंने राजनांदगांव पीटीएस परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। इस क्षेत्र को तत्काल सील करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीटीएस राजनांदगांव में पुलिस के जवानों के परीक्षण में 35 जवानों का कोरोना पॉजिटिव होना चिंताजनक है। ये जवान सुकमा, कोंडागांव एवं कबीरधाम से आए हैं। सभी संदिग्ध जवानों को भी निगरानी में रखें. स्टाफ सहित सभी का कोविड-19 परीक्षण करवाएं। उन्होंने जवानों का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है। अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर मास्क लगाने, हाथों को बार-बार धोने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, पीटीएस राजनांदगांव के प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरफान खान, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 



Share

Leave a Reply