BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में आयकर विभाग की छापे मार कार्यवाई: 100 करोड़ से अधिक की लेनदेन की बात आई सामने

 रायपुर में आयकर विभाग की छापे मार कार्यवाई: 100 करोड़ से अधिक की लेनदेन की बात आई सामने
Share

रायपुर। आयकर विभाग ने गुरूवार को रायपुर में एक बड़ा हवाला ऑपरेशन पकड़ा है जिसमें छह करोड़ की नकद रकम तो मिली ही है कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में जो हवाला लेन देन का ब्यौरा मिला है उससे इसके करीब 100 करोड़ों रुपए होने का अंदाज लगाया जा रहा है। 

सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आयकर विभाग को ऐसी भरोसेमंद जानकारी मिली थी कि अकाउंट से बाहर बड़ी रकमों का लेनदेन रायपुर में चल रहा है. इसकी जांच करने के बाद इस जानकारी को सही पाया गया और हवाला डीलर की शिनाख्त भी हो गई। इसके बाद विभाग ने सर्च की और 21 जून को रायपुर स्थित हवाला ऑपरेटर से 6 करोड़ नगद रकम जप्त की गई। 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि रायपुर में चार ठिकानों पर सर्च की गई और यह पता लगा कि इस कारोबार में खरीदी-बिक्री के फर्जी बिल के अलावा ट्रांसपोर्टेशन और दूसरे तरह के काले धन की आवाजाही सबकी सहूलियत दी जा रही थी। इस जांच के दौरान 6 करोड़ों रुपए की अघोषित नगद रकम जप्त की गई. इसके अलावा कई कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव ऐसी जप्त की गई हैं जिनमें हवाला लेन-देन का हिसाब किताब मिला है। इनकी जांच की जा रही है और यह अंदाज लगाया जा रहा है कि यह हिसाब किताब कितनी रकम का है। प्रारंभिक अंदाज बतलाता है कि यह हवाला लेनदेन 100 करोड़ से ऊपर का हो सकता है। आगे की जांच जारी है।


Share

Leave a Reply