BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का तोहफा, डोंगरगढ़ में रुकेंगे एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन

चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का तोहफा, डोंगरगढ़ में रुकेंगे एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन
Share

 रायपुर। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल व्यवस्थाएं करने का फैसला किया है। यह मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों के मार्ग विस्तार और एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से रायपुर तक बढ़ाया जाएगा। वहीं 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार नवरात्रि मेले के दौरान कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी हो सके। इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले भक्तों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

 



Share

Leave a Reply