CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तेज हवा के साथ बारिश शुरू...जानिए विभाग ने कब तक के लिए जारी किया अलर्ट

तेज हवा के साथ बारिश शुरू...जानिए विभाग ने कब तक के लिए जारी किया अलर्ट
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई के बीच बना है. द्रोणिका की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने बस्तर, बेमेतरा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर जिले में गरज चमक के साथ अधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की संभावना है. उन्होंने अपील की है कि बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा न लें. जब इस तरह का मौसम हो तब पेड़ के नीचे बिल्कुल खड़े न रहें, क्योंकि यहां आकाशीय बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है.



Share

Leave a Reply