रायपुर एम्स ने अपने इन स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी
रायपुर । प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने सबकी नींद उड़ा दी है। इसी बीच रायपुर एम्स ने अपने डॉक्टर्स तथा नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से एम्स प्रबंधन ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत बेड आरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश के 31 निजी अस्पतालों के लिए ये आदेश जारी किया गया है।




