BIG BREAKING : रायपुर में आज कल के मुकाबले मामूली हुई बढ़त , 418 ने जीती कोरोना से जंग, 5 की हुई मौत
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 175 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 269 और होम आइसोलेशन से 149 कुल 418 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 5 मरीजो की इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3072 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 3520 है।





