BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 10 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 10 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
Share

रायपुर | पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोेबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर ने फांसी लगा कर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव

इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड में दो व्यक्ति अपने पास रखें बैग में गांजा रखकर कहीं जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगे जिस पर टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के स्कूल में पदस्थ महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की हुई हत्या, संदिग्ध अवस्था में मिला शव 

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अरविंद कुमार एवं शुभम निवासी प्रतापगढ़ (उ.प्र.) का होना बताया। टीम द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जगदलपुर से गांजा लाकर प्रतापगढ़ (उ.प्र.) ले जाना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना देवेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 30/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 


गिरफ्तार आरोपी
01. अरविंद कुमार पिता राधे श्याम उम्र 22 साल निवासी गडवारा बेन्डाडीह जिला प्रतापगढ़ 
    (उत्तर - प्रदेश)।
02. शुभम पिता अशोक कुमार उम्र 20 साल निवासी माहुली जिला प्रतापगढ़ (उत्तर - प्रदेश)।


Share

Leave a Reply