BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्शन मोड़ पर रायपुर पुलिस: जारी है गुंडे, बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों का सघन चेकिंग अभियान

  एक्शन मोड़ पर रायपुर पुलिस: जारी है गुंडे, बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों का सघन चेकिंग अभियान
Share

रायपुर। रायपुर पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड़ पर नजर आ रही है। एक्शन मोड़ में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार दिनांक 09.02.2021 को शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं थाना कोतवाली के थाना प्रभारियों सहित थाना व रक्षित केन्द्र के बलों के साथ थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान के तहत् करीबन 80 लोगो को थाना लाया गया तथा समझाईश देकर छोड दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मोहम्मद शाबीर पिता मोह हुसैन पता- आयशा मस्जिद के पास, प्रियदर्शिनी नगर, राजेन्द्र नगर रायपुर स्थायी पता- थाना सिटी कोतवाली रायपुर के पास से एक बटनदार धारदार हथियार बरामद किया गया जिसके विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया तथा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत एक अन्य से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया जिसके के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Share

Leave a Reply