नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रायपुर : VIP-रोड पर नशे में धुत रशियन युवती ने कार से तीन युवकों को रौंदा, पुलिस से की झूमाझटकी

रायपुर : VIP-रोड पर नशे में धुत रशियन युवती ने कार से तीन युवकों को रौंदा, पुलिस से की झूमाझटकी
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात वीआईपी रोड में हुई, जब तेज़ रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने एक रशियन युवती और उसके साथी युवक को हिरासत में लिया है।

हादसे के बाद युवती ने जमकर मचाया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंडिगो कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक युवती की गोद में बैठा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया।

कार के सामने लोक अभियोजक और सरकारी वकील लिखा हुआ है। वहीं, कार में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर भावेश आचार्य आरोपी युवक का नाम सामने आया है। हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए है, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के स्वजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि, एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी रशियन युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।



Share

Leave a Reply