BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर: तेज रफ्तार कंटेनर वाहन की ठोकर से टूटा एक व्यक्ति को पैर, मामला दर्ज

 रायपुर: तेज रफ्तार कंटेनर वाहन की ठोकर से टूटा एक व्यक्ति को पैर, मामला दर्ज
Share

रायपुर। आक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रही गाड़ी रास्ते में बंद हो जाने पर धक्का मारकर चालू कर रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति का पैर टूट गया तथा दो लोगों की साइड हटने से उनकी जान बच गई। मामले की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को रात 1.30 बजे बलौदाबाजार से खाली आक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहा वाहन शारदा मंदिर माठ के पास बंद हो गया तब गाड़ी चालू करने के लिए गाड़ी में सवार तीन लोग धक्का मारकर चालू करने की कोशिश कर रहे थे तभी पीछे से आ रही कंटेनर वाहन क्रमांक एनएल 01 एल 7798 का चालक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते मोहन कन्नौजे 30 वर्ष पिता शिव कुमार कन्नौजे निवासी ग्राम गुमा खरोरा का पैर टूट गया। उपचार के लिए उसे 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दो लोग एक्सीडेन्ट के समय हट गए जिसके चलते वे बच गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक शमीकपूर पाण्डे 40 वर्ष पिता परमेश्वर पाण्डे के खिलाफ धारा 279,337,338 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply