BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर: फोन चुरा कर मांगे पैसे उसके बाद फैमली वॉट्सएप ग्रुप में डाल रहा है अश्लील फोटो

रायपुर: फोन चुरा कर मांगे पैसे उसके बाद फैमली वॉट्सएप ग्रुप में डाल रहा है अश्लील फोटो
Share

रायपुर के आमनाका थाने में एक युवक ने चोर की गंदी हरकत से तंग आकर शिकायत दर्ज कराई है। यहां एक चोर ने पहले तो युवक का मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद मोबाइल लौटाने के नाम पर रुपए मांगे। चोर यहीं नहीं माना इसके बाद उसने वॉट्सएप के फैमली ग्रुप में अश्लील फोटो डालना भी शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8 दिन पहले चोरी हुआ था
आमानाका थाना इलाके की अटल आवास कॉलोनी में राजेश तिवारी रहते हैं। 27 फरवरी को मोहबा बाजार इलाके की शराब दुकान के पास से इनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था । एक-दो दिन राजेश अपने ही स्तर पर फोन की तलाश करते रहे। वो अपने नंबर पर फोन लगाते रहे लेकिन फोन स्विच ऑफ था। करीब 3 दिन बाद राजेश ने जब अपना नंबर डायल किया तो चोर ने ही कॉल रिसीव कर लिया। उसने कबूला कि राजेश का फोन उसी के पास है। मोबाइल फोन लौटाने के बदले में उसे कुछ रुपए मांगे।
अपना फोन वापस मिलने की उम्मीद में राजेश ने पैसे देने के लिए हाभी भर दी। चोर ने आमानाका में राजेश तिवारी को बुलाया और कहा कि मैं तुम्हें रुपए देने के बाद फोन लौटा दूंगा । जब राजेश पहुंचे तो चोर ने मोबाइल बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसने फोन करके कहा कि तुम कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए थे, इसीलिए अब मैं तुमसे नहीं मिलूंगा। चोर ने राजेश के पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। अब उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया है।

 



Share

Leave a Reply