BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर: लॉकडाउन में चोरों ने बार को बनाया निशाना, पैसों के साथ शराब पर भी हाथ साफ़

रायपुर: लॉकडाउन में चोरों ने बार को बनाया निशाना, पैसों के साथ शराब पर भी हाथ साफ़
Share

रायपुर। राजधानी में लॉक डाउन के दौरान अनोखा मामला सामने आया है। चोरों ने इस बार किसी घर या दुकान की जगह बार पर धावा बोला।चोरों ने भाटा गांव स्थित जिलेट बार में धावा बोला प्याज भी बुझाई और शराब व बीयर की बोतल लेकर निकल गए।
राजधानी के भाटा गांव स्थित जिलेट बार के संचालक सत्यम तिवारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बार में रखी शराब व बीयर की बोतलें किसी अज्ञात में चोरी कर ली है वही कैश काउंटर भी तोड़ा गया है जिसमें रखें नगदी पर भी अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
इस मामले में शिकायत के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और इस अनोखी चोरी में जिन अज्ञात लोगों का हाथ है उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई। बताया गया कि चोरी गए सामानों में एलईडी और राशन के सामान भी शामिल हैं। लिहाजा पुलिस ने इसे ही आधार बनाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में चोरों के निशाने पर आमतौर पर सूने मकान ज्वेलरी शॉप मोबाइल शॉप सहित ऐसे स्टोर्स जहां से उन्हें महंगे सामान मिल सकते हैं, वे ही होते हैं। बार में चोरों के धावा बोलने का लॉकडाउन के दौरान यह पहला मामला आया है। हालांकि इससे पहले भी चोरी की वारदातें हुई हैं लेकिन लॉकडाउन में यह अपने अनोखा मामला ही कहा जा सकता है।
 



Share

Leave a Reply