BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर: बीमा के दस्तावेजों को लेकर हुआ विवाद, सूने आफिस में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट

 रायपुर: बीमा के दस्तावेजों को लेकर हुआ विवाद, सूने आफिस में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट
Share

रायपुर। कार डीलर के कार्यालय में बीती रात दो बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। डीलर से पहले सेकंड हैंड कार के इंश्योरेंस पेपर को लेकर दोनों ने विवाद किया। जब बात नहीं बनी तो बदमाशों ने कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर दिया और पहुंच का धौंस दिखाकर धमकी दी। डीलर ने अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ मारपीट समेत गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अमन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी साहिल जैन फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। 

पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बताया कि आमानाका इलाके के एस. एन मोटर्स कार डीलर के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की घटना हुई है। आरोपी अमन जैन और साहिल जैन नामक बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की है। आरोपी अमन जैन ने कार डीलर से सेकंड हैंड ऑडी कार खरीदी थी। जिसके बाद कार के इंश्योरेंस पेपर्स को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था।आरोपियों ने कल रात कार डीलर के कार्यालय जाकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी और कार्यालय में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी है. प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ धारा धारा 294, 506बी, 323, 507, 427, 452, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी अमन जैन की गिरफ्तारी कर ली गई है। साथ ही फरार आरोपी साहिल जैन की तलाश की जा रही है।


Share

Leave a Reply