BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर: दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले 8 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

रायपुर: दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले 8 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Share

रायपुर, चंगोराभाठा स्थित बाजार चौक में बुधवार को बदमाशों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी. पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी चंगोराभाठा इलाके के ही रहने वाले हैं. बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाजार चौक में पैदल जुलूस भी निकाला. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि चंगोराभाठा के बाजार चौक में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर उसी इलाके में जुलूस निकाला गया. आरोपियों के खिलाफ डीडी नगर थाना में धारा 147, 294, 427, 452 के तहत कार्रवाई की गई है.
आपको बता दें कि कल 9 जून को चंगोराभाठा बाजार में 15 से 20 की संख्या में पहुंचे बाइक सवार युवकों ने 5 दुकानों में तोड़फोड़ की थी. जिससे आस-पास के रहवासियों में दहशत का माहौल था. वहीं चंगोराभाठा बाजार के सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं. ऐसे में बदमाशों को सीसीटीवी की भी खौफ नहीं था. पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी.

 



Share

Leave a Reply