बड़ीखबर रायपुर: अज्ञात बाईक सवारों ने 2 लोगों का मोबाईल लूटा ,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर, साइकिल पर रखकर सिगरेट गुटखा बेचने वाले एक व्यक्ति से 3 अज्ञात बाईक सवार मोबाईल छीनकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजबाड़ा कालीनगर पण्डरी निवासी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल 62 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी साइकिल में रखकर गुटखा-सिगरेट बेचता है। शनिवार को सुबह 6.15 बजे दुकान लगाने साइकिल से गोलबाजार जा रहा था तभी केनाल रोड श्याम प्लाजा के पास तीन अज्ञात बाईक सवार लड़कों ने उसके जेब में रखा रेडमी कंपनी का मोबाईल अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये को छीनकर भाग गए। घटना को आस-पास के लोगों ने देखा। आरोपी भागते समय एक दूसरे का नाम लेकर सीखू ,पीयूष,गौरव कहकर भागने की बात कर रहे थे।
एक और मामला
ठीक इसी तरह पंडरी कपड़ा शोरुम के पास साइकिल से टहलने निकले व्यक्ति को तीन बाईक सवार लोगों ने मारपीट कर उसका रेडमी कंपनी का मोबाईल लूटकर भाग गए। मामले की शिकायत सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर मोवा पण्डरी निवासी राजाराम विश्वकर्मा 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी रेाज की तरह रविवार को सुबह साइकिल से टहलने निकला था तभी पंडरी कपड़ा मार्केट के सामने ड्रीम युगा लाल काले रंग की बाईक में सवार 3 अज्ञात लड़कों ने उससे मोबाईल लूट लिए विरोध करने पर उसके साथ तीनों ने मारपीट किया। भागते समय एक दूसरे को सैफ,राहुल,यमन जल्दी भागो कहकर पुकार रहे थे।




