रायपुर : युवती के मोबाईल पर अश्लील मैसेज कर किया मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी के डीडीनगर थानाक्षेत्र के सरोरा इलाके में एक युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरोना सतनामी पारा निवासी सावित्री बंजारे 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 सितंबर को उसके घर मेहमान आये थे। रात 12 बजे मोहल्ले के शुभंम टंडन एवं वासु कोसले तथा चंदन टण्डन ने मेहमान का बाइक ले जाकर अपने घर के पास खड़ा कर दिया था। इसकी जानकारी होते ही वह बाइक ले आई। जब वह घर पहुंची तब उसके मोबाईल पर आरोपियों ने गंदी-गंदी गालिया मैसेज किया। जिसके बाद पीडि़ता इसकी जानकारी देने अपनी मां व परिचीत के साथ आरोपियों के घर जा रही थी तभी वे रास्ते में मिल गए तथा उसके व उसकी मां व परिचीत के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया जिससे सभी को चोट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




