नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तीज मिलन समारोह में राजस्थान का घूमर, पंजाब का भांगड़ा और बंगाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

तीज मिलन समारोह में राजस्थान का घूमर, पंजाब का भांगड़ा और बंगाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Share

रायपुर। सामाजिक संस्था नव सृजन मंच द्वारा राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित दो दिवसीय तीज मिलन समारोह एवं महिला प्रतिभा प्रदर्शनी में देश की विविध लोक-संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में राजस्थान का पारंपरिक घूमर नृत्य, पंजाब का जोशीला भांगड़ा तथा बंगाल की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं नृत्य के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
समारोह में महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए मोहक स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य सामग्री, सजावटी वस्तुएं, सौंदर्य एवं कॉस्मेटिक सामग्री सहित विभिन्न घरेलू उत्पाद प्रदर्शित किए गए। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर और उद्यमिता को सामने लाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
नव सृजन मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि तीज मिलन जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में नव सृजन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष मुखर्जी, महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्रसन्ना अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
तीज मिलन कार्यक्रम की संयोजिका द्वय मनीषा सिंह, डॉ. प्रीति सतपथी, ने कहा की महिला प्रतिभागियों को मंच देने और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने संस्था निरंतर कार्य कर रही है इस अवसर पर संस्था नवसृजन मंच के सदस्यगण डॉ रश्मि चावरे, निधि झा, कीर्ति, सुनीता पाठक, अनामिका, मैरी, सविता मौर्य, बिन्नी तिवारी, अर्चना वोरा सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, महिला उद्यमियों के स्टॉल एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। नव सृजन मंच ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, महिला उद्यमियों, अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


Share

Leave a Reply