BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजिम माघी पुन्नी मेला: राजिम माघी पुन्नी मेले में लोगों को 10 रूपए में मिल रहा भरपेट भोजन

 राजिम माघी पुन्नी मेला: राजिम माघी पुन्नी मेले में लोगों को 10 रूपए में मिल रहा भरपेट भोजन
Share

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मेले में घूमने आ रहे है दर्शनार्थियो और श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। इस मेले में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए विशाल डोम बनाया गया है साथ ही डोम से कुछ दूरी पर राजिम की महिला समूह के द्वारा मेले में घूमने आए दर्शनार्थियों के लिए दस रूपयें में भर भेट भोजन की व्यवस्था शासकीय सहायता से शुरू की गई। केवल राजिम में 13 महिला स्व सहायता समूह को दाल-भात सेंटर खोलने का आदेश प्राप्त हुआ है। ये दाल भात-सेंटर माघी पुन्नी मेला से लेकर महाशिवरात्रि तक चलेगी। इसमें राजिम आने वाले सभी श्रद्धालुगण दाल-भात सेंटर से मात्र 10 रूपये मे भोजन प्राप्त कर सकते हैं। मातारानी महिला स्व सहायता समूह, मां शीतला महिला स्व सहायता समूह, जय मां राजिम महिला स्व सहायता समूह, जागृति महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि हमें छत्तीसगढ़ शासन के शासन विभाग से प्रतिदिन 50 किलो चावल प्राप्त हो रहे हैं कि ये दाल-भात सेंटर सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक संचालित रहती हैं। राजिम मेले मे घूमने आए मेलार्थियों को ताजा भोजन उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास रहता हैं ताकि दर्शनार्थियों को हमारे दाल-भात सेंटर में खाए हुए दाल-भात घर जैसे आनंद की विभूति देता हो। प्रतिदिन हमारी दाल-भात सेंटर में दर्शनार्थी के संख्या 100 से 150 तक दाल-भात का उपयोग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की इस महती योजना सभी के लिए लाभकारी हो रही है। एक ओर तो श्रद्धालुओं का लाभ हो रहा हैं तो दूसरी ओर महिला समूह को भी समृद्धि बना रहा है। इससे महिला समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही हैं। जब एक ऐसा समय था कि महिला घर की चार दीवारी में रहती थी लेकिन शासन की इस योजना से महिलाओं को एक नई सहयोग मिली हैं। जिससे वे समाज में अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत की हैं।


Share

Leave a Reply