नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नाइजीरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम

नाइजीरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम
Share

 रायपुर | राज्य सभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम तीन दिवसीय नाइजीरिया के दौरे के दौरान नाइजीरियो के अबूजा में आयोजित राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जेंडर आधारित हिंसा पर आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रमंडल के सभी 56 देश भाग ले रहे हैं।

इस कार्यशाला में जेंडर आधारित हिंसा पर भारतीय संसद की भूमिका तथा सांसदों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के उपाय, रणनीति व राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

 नेताम ने कहा कि नाइजीरिया प्रवास के दौरान राजधानी अबुजा में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है। आगामी दिनों में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में प्रतिभाग करूँगी जिसमे लिंग आधारित हिंसा को रोकने के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि हमारी सांसद, हमारी नेता जेंडर आधारित हिंसा जैसी संवेदनशील मुद्दे पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस वक्त जब महिला सुरक्षा मुद्दा सबके जेहन में है तब यह कार्यशाला होना और हमारे नेता का उस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करना और अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में उनके द्वारा अर्जित की गई सीख हम सबके लिए उपयोगी साबित होगी।



Share

Leave a Reply