CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रामदयाल उइके ने की IAS डीडी सिंह का संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग

रामदयाल उइके ने की IAS डीडी सिंह का संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग
Share

 रायपुर। प्रदेश में सरकार बदलते ही पिछली सरकार के अधिकारियों के विरूद्ध स्वर मुखर होने लगे हैं इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के विरूद्ध जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी की स्थिति उत्पन्न हुई है । पूर्व पाली-तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने सामान्य प्रशासन विभाग में संविदा में कार्यरत अधिकारी डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अधिकारी को एक्सटेंशन न देते हुए संविदा नियुक्ति को निरस्त करने की गुजारिश की है। पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव स्तर पर काम कर रहे डीडी सिंह को कांग्रेसी मानसिकता का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयास करने के अलावा उनके विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, जिससे भाजपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।



Share

Leave a Reply