बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में फिर एक नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म की घटना, पड़ोसी युवक ने छीन ली युवती की आबरू
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने 17 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां 17 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी राजेन्द्र चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को अकेली देखकर घर में घुस आया और उसके साथ घिनौनी करतूत कर डाली। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।




