BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

रतन मुनि जी महाराज का होली चातुर्मास हेतु दुर्ग प्रवेश,आनंद मधुकर रतन भवन में विराजमान रहेंगे

रतन मुनि जी महाराज का होली चातुर्मास हेतु दुर्ग प्रवेश,आनंद मधुकर रतन भवन में विराजमान रहेंगे
Share

लोकमान्य संत छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि जी महाराज अपने साधु समुदाय सतीश मुनि, शुक्ल मुनि, रमण मुनि ,आदित्य मुनि, के साथ पार्श्व तीर्थ नागपुरा से विहार कर विद्युत नगर नीलम बाफना के निवास होते हुए आज आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में गुरुदेव श्री का होली चातुर्मास के उपलक्ष में दुर्ग नगर प्रवेश हुआ

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक संत श्री रतन मुनि जी महाराज के सानिध्य में होली चातुर्मास का महोत्सव श्रमण संघ दुर्ग द्वारा मनाया जाएगा आज पुष्प नक्षत्र के उपलक्ष में भगवान शांतिनाथ जी का जप एवं संतीकर स्त्रोत की सामूहिक आराधना आनंद मधुकर रतन भवन के प्रांगण में कराई गई होली चातुर्मास के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 मार्च से 10 मार्च तक कार्यक्रम
आयोजित होंगे

8 मार्च को लोगस सूत्र की ध्यान साधना 9 मार्च को तब एवं आलोचना दिवस तथा 10 मार्च को दया दिवस का आयोजन होगा जिसमें श्रमण संघ परिवार के सदस्य इन सभी कार्यक्रमों में सहयोगी बनेंगे श्रमण संघ दुर्ग के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने गुरुदेव श्री के दर्शन वंदन का लाभ लेते हुए होली चातुर्मास को सफल बनाने का जैन समाज से अनुरोध किया है होली चातुर्मास के सभी कार्यक्रमों में वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल एवं श्रमण संघ महिला मंडल के सदस्यों की सक्रिय भूमिका इस होली चातुर्मास में रहेगी

 



Share

Leave a Reply