BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंत्री रविंद्र चौबे का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया, जाने क्या कहा उन्होंने

मंत्री रविंद्र चौबे का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया, जाने क्या कहा उन्होंने
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन लागू है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हुए लॉकडाउन की मियाद 17 मई को ख़त्म हो रही है। इस दौरान खाद्य मंत्री रविंद्र चौबे का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने लॉकडाउन पूरी तरह से ख़त्म नहीं होगा, अनलॉक को लेकर सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किया जाएगा।
वहीं नवा रायपुर में नए विधानसभा समेत मुख्यमंत्री व मंत्रियों के निवास के निर्माण कार्यों के रोक पर रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सही निर्णय है। इससे कोरोना संकट से निपटने में मदद मिलेगी। एक हजार करोड़ के निर्माण कार्य पर सरकार ने रोक लगाई है। लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार नए संसद भवन और पीएम आवास पर हजारों करोड़ खर्च कर रही है।
एपीएल टीकाकरण स्थगित होने पर मंत्री चौबे बोले कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सभी को टीका लगाएंगे। छत्तीसगढ़ ने सीजी टीका एप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से लोगों को जानकारी मिलेगी। केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराए। टीकाकरण बाधित नहीं होगा।
शराब बिक्री को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था। कृषिमंत्री चौबे ने आज इस आरोप का करारा जवाब दिया है। मंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में शराब की नदियां बहा दी थी। इसके लिए उन्हें केंद्र को पद्म सम्मान दिया जाना चाहिए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट करके कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन, दवाई के लिए लाइन, वैक्सीन के लिए लाइन, बस दारू “ऑनलाइन”, यही है कांग्रेस की पहचान।
ब्लैक फंगस को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हम इसे फैलने नहीं देंगे। हम स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। सभी अस्पतालों को निर्देश जारी हुआ। छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले नहीं बढे़ंगे।
 



Share

Leave a Reply