नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यू

कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यू
Share

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं 5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैले एक निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है।

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। वहीं अगले 2-3 दिनों तक भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है।



Share

Leave a Reply