BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों की होगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, जाने पूरी खबर

राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों की होगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, जाने पूरी खबर
Share

रियाबंद | राजिम माघी पुन्नी मेला 2020 के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों द्वारा राज्य के पारंपरिक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के पहले दिन शाम 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक सुप्रसिद्ध कलाकार दिलीप षडंगी द्वारा जगराता एवं गंडई के पी.सी.लाल यादव के दुध मोगरा कलामंच द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन सायं 6 बजे से 7 बजे तक सेवक राम यादव द्वारा लोक मंच, रात्रि 7 बजे से 8 बजे रितु वर्मा द्वारा पण्डवानी, रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक श्रीमती ममता चन्द्राकार द्वारा चिन्हारी की मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी। तीसरे दिन 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन का लोक श्रृंगार, 12 फरवरी को लोकगायिका कुमारी आरू साहू व भिलाई के दुष्यंत हरमुख के रंगझरोखा, 13 फरवरी को बिलासपुर के अंचल शर्मा, ननकी ठाकुर के पुन्नी के चंदा ,14 फरवरी को छाया चन्द्राकार के लोकछाया,15 फरवरी को जाकिर हुसैन का लोक संध्या व लोकरंग अर्जुन्दा के दीपक चन्द्राकार, 16 फरवरी को लोकगायिका रमादत्त जोशी बहन व कविता वासनिक अनुराग धारा, 17 फरवरी को सुनील तिवारी का रंगझाझर, 18 फरवरी को सुनील सोनी नाईट,19 फरवरी को अल्का चन्द्राकार की फुलवारी, 20 फरवरी को अनुज शर्मा स्टार नाईट एवं कार्यक्रम के अंतिम दिन 21 फरवरी को सुनील मानिकपुरी एवं भूपेन्द्र साहू के रंग सरोवर का कार्यक्रम  आयोजित किया गया है।

 

 


Share

Leave a Reply