CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें : कलेक्टर
Share

 रायपुर । राजस्व अधिकारियों की बैठक में बुधवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जन चौपाल और समय सीमा के आवेदनों का निर्धारित समय में निराकृत करने के निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली और डायवर्सन आदि के प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में ही निराकृत करने को कहा।


कलेक्टर ने राजस्व मामलों और अनाधिकृत निर्माण विकास नियमितीकरण प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन कर प्राथमिकता क्रम में निपटारा करने और इसकी हर हफ्ते मॉनिटरिंग करने के निर्देंश दिए। राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देंश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर विरेन्द्र बहादुर पंचभाई,बी. सी .साहू सहित सभी अनुविभागों के राजस्व अधिकारी मौजूद रहें।

 



Share

Leave a Reply