नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रोडवेज की बस खड़े ट्रक से टकराई, 5 लोगों की गई जान, कई घायल…

रोडवेज की बस खड़े ट्रक से टकराई, 5 लोगों की गई जान, कई घायल…
Share

 भरतपुर। जिले के हलैना थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर जयपुर जा रही रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसा जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 13 यात्री घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Bharatpur Accident : हलैना थाना प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि हादसा शुक्रवार के दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। घायलों को हलैना हॉस्पिटल लेकर गए। 13 में से 9 घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। 5 घायलों का इलाज हलैना हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर फरार है। बस उत्तर प्रदेश (यूपी) परिवहन के अलीगढ़ डिपो की है।

Bharatpur Accident : वह अलीगढ़ से मथुरा से भरतपुर से जयपुर जा रही थी। ट्रक भी जयपुर की तरफ जा रहा था। उसमें लकड़ियां भरी हुई थीं। हादसे के बाद बस में चीख मच गई। दो वाहनों की भिड़ंत के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि बस का आधे से ज्यादा हिस्सा चकनाचूर हो गया।



Share

Leave a Reply