नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नए मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

नए मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Share

 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को राजभवन में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इन तीन नए चेहरों के शामिल होने के साथ अब प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो गए हैं।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रालय में कक्ष आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव को मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर कक्ष दिए गए हैं। उन्हें एम-3 ब्लॉक में 8, 9, 10, 11 और 12 नंबर कक्ष का आवंटन किया गया है।

वहीं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को पहली मंजिल पर एम-1 ब्लॉक में 1, 2, 3, 4 और 5 नंबर कक्ष दिए गए हैं।

इसके अलावा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल को मंत्रालय की चौथी मंजिल पर कक्ष मिले हैं। उन्हें एम-4 ब्लॉक में 23, 24, 25 और 26 नंबर कक्ष आवंटित किए गए हैं।



Share

Leave a Reply