BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्रिकेट जगत के लिए दुखद खबर: पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

क्रिकेट जगत के लिए दुखद खबर: पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर
Share

आलप्पुषा। पूर्व रणजी खिलाड़ी एम सुरेश कुमार ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली है। 47 साल के एम सुरेश कुमार के आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि एम सुरेश कुमार ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर सुसाइड की और उनकी लाश वहीं से बरामद हुई। एम सुरेश कुमार ऑलराउंडर थे और रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेला करते थे।

 
एम सुरेश कुमार ने 1992-93 में अपना रणजी डेब्यू किया था और 2005-06 तक उन्होंने 72 मुकाबले खेले। एम सुरेश कुमार ने इन 72 मुकाबलों में 1,657 रन बनाने के साथ ही 196 विकेट भी लिए। हालांकि सुरेश कुमार को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका कभी नहीं मिला।

सुरेश कुमार ने केरल के 52 रणजी मैच खेले और रेलवे के लिए उन्होंने 17 रणजी मैच खेले। सुरेश कुमार फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रहे थे। सुरेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन और सेंट्रल जोन की तरफ से किस्मत आजमाई। एम सुरेश ने इंडिया की ओर से अंडर 19 क्रिकेट खेला है। इतना ही नहीं एम सुरेश का 1992 में वनडे टीम में सिलेक्शन हुआ था लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

एम सुरेश के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण माना गया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ एम सुरेश की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। 13 साल की उम्र में ही सुरेश कुमार ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 90 के दशक में एम सुरेश ने केरल की तमिलनाडु पर पहली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
 


Share

Leave a Reply