BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ब्लैकमेलिंग के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी निलंबित

ब्लैकमेलिंग के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी निलंबित
Share

रायगढ़। ब्लैकमेलिंग करने के मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी कमलकिशोर पटेल को निलंबित कर दिया गया है। एसआई पर डॉक्टर को डरा धमकाकर 3 लाख वसूलने का आरोप है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के बाद एसपी संतोष सिंह ने कार्रवाई करते हुए एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पटेल रायगढ़ मुख्यालय रक्षित केंद्र में तैनात रहेंगे।
मामला सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हिर्री स्थित वारे क्लीनिक का है। 7 मई को सारंगढ़ थाना प्रभारी कमलकिशोर पटेल, सारंगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल और बीएमओ डॉ.आरएल सिदार निरीक्षण के लिए वारे क्लीनिक पहुंचे थे। इस दौरान तहसीलदार ने डॉ.वारे से क्लीनिक में अनियमितता के नाम पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कार्रवाई नहीं करने के नाम पर पांच लाख की मांग भी की थी, जिसके बाद डॉ.वारे ने तीन लाख रुपए तहसीलदार को रिश्वत के तौर पर देकर मामले को रफा-दफा करवाया। इस दौरान रुपए लेते हुये क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में तहसीलदार, बीएमओ और थाना प्रभारी कमल किशोर कैद हो गये थे।
फुटेज के आधार पर डॉ.वारे ने इसकी शिकायत एसपी संतोष कुमार सिंह से की थी। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी गरिमा द्विवेदी को जांच के आदेश दिये गए थे। जांच को सही पाये जाने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक कमलकिशोर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने भी तहसीलदार और बीएमओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल दोनों अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
 



Share

Leave a Reply