नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फसल बचाने लगाया था बाड़ी में करंट चपेट में आने से हाथी की मौत

 फसल बचाने लगाया था बाड़ी में करंट चपेट में आने से हाथी की मौत
Share

जशपुर। जशपुर जिले में करंट लगने से एक दंतेल हाथी की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर रेंजर सहित वन विभाग की टीम पहुंचकर जांच किया तो पता चला कि फसल लगे बाड़ी में करंट के तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। जिसके बाद बाड़ी मालिक को गिरफ्तारकर पुछताछ करने पर पता चला की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिये रंजीत किस्पोट्टा ने अपने घर की बाड़ी में करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था।
 
 
देर रात, इस क्षेत्र में दल से अलग हो कर भटक गया एक हाथी इसके सम्पर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके तपकरा के रेंजर अभिनव केसरवानी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पूछताछ के दौरान आरोपित रंजीत केरकेट्टा ने स्वीकार किया कि करंट प्रवाहित तार उसी ने बाड़ी में लगा रखा था। 2013 से रंजीत हाथी से बचने के लिए ऐसा करते आ रहा है। मामले में आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
 

 



Share

Leave a Reply