जैतूसाव मठ में आज से सावन झूला महोत्सव
रायपुर। धर्म और परम्परा के ध्वजवाहक शहर के प्राचीनत्तम जैतू साव मठ में हर साल की भांति इस बार भी शुक्रवार 14 अगस्त से भव्य सावन झूला महोत्सव शुरु हो रहा है जो कि रक्षा बंधन पर्व तक चलेगा। आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए अजय तिवारी ने बताया किमहोत्सव के दौरान भगवान राधा कृष्ण जी भव्य व आकर्षक सोने चांदी से जडि़त 6 फीट ऊंचे झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। प्रतिदिन शाम चार बजे राधाकृष्ण जी की झूलाआरती होगी,रोजाना अलग अलग प्रकार के व्यंजनों का प्रसादी लगेगा। महिला मंडल के सदस्य रोज शाम भक्ति सत्संग करेंगे।




