चोरी के पैसों से खरीदी थी स्कूटी-बाइक, 3 आरोपी गिरफ्तार, सूने मकान को बनाया था निशाना
दुर्ग;- जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर तीन आरोपियों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी पार कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से तीनों आरोपियों खिलेश दास मानिकपुरी, भुनेश्वर यादव और तुलेश्वर सोनकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे और चोरी के पैसों से वाहन भी खरीदते थे।




