BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में सेक्स रैकेट चला रही महिला दलाल पुलिस को देखकर दूसरी मंजिल से कूदी, अस्पताल में मौत

 रायपुर में सेक्स रैकेट चला रही महिला दलाल पुलिस को देखकर दूसरी मंजिल से कूदी, अस्पताल में मौत
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को पुलिस ने सेक्स रेकैट चलाने की जानकारी मिलने पर दो अलग अलग जगहों पर छापा मारकर 11 कालगर्ल एवं तीन पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को देखकर गिरफ्तारी से बचने महिला दलाल दूसरी मंजिल से कूद गई जिसके चलते उसे गंभीर चोट लगा। महिला दलाल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गंज और कोतवाली इलाके में पुलिस की अलग अलग टीम देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा पहले फाफाडीह में एक होटल में पुलिस ने छापा मारा जिसमें चार युवतियां पकड़ी गई जिनकी उम्र 19 से 32 साल की है। होटल संचालक ईश्वर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवतियों से देह व्यापार कराता था।  वहीं महाबीर प्लाजा में पुलिस ने दबिश दी इस दौरान एक फ्लैट में सात युवतियां पकड़ी गई। साथ में पुरुष दलाल बालोद का देवेंद्र सागर और महासमुंद का जागृत देवांगन पकड़ा गया। अचानक पुलिस को देखकर महिला दलाल घबरा गई और पुलिस से बचने बिल्डिंग के दूसरे माले से नीचे कूछ गई जिसके चलते उसे गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


Share

Leave a Reply