नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्व. संतोष अग्रवाल जी की 77 वी जयंती पर 'स्मरण संतोष' कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्व. संतोष अग्रवाल जी की 77 वी जयंती पर 'स्मरण संतोष' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Share

 रायपुर। वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्व. संतोष अग्रवाल जी के 77 जन्मदिवस  के अवसर पर गुरुवार, 25 जनवरी, 2024 को गोल्डन टॉवर, एनआईटी कैंपस स्थित इंडियन काफी हाऊस, जीई रोड, रायपुर में फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 'स्मरण संतोष' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरुण सिंघानिया जी, श्री सुरेश अग्रवाल जी एवं श्री मदन तालेड़ा जी थे |  कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदेश महामंत्री ऋषि गुप्ता द्वारा किया गया। श्री अरुण सिंघानिया द्वारा स्व. संतोष अग्रवाल जी के नाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभाशाली व्यक्ति को पुरस्कृत करने की घोषणा की | 


सर्वप्रथम कार्यक्रम में स्व. संतोष अग्रवाल जी के फोटो पर पुष्पाँजलि अर्पित करके मंच में विराजमान सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया |  
इसके पश्चात पूजा अग्रवाल द्वारा सरस्वती वन्दना एवं काव्य पाठ किया गया |  प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल द्वारा फॉउंडेशन में वर्तमान में चल रहे गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई | कैलाश रारा द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यो की जानकारी दी गई | 

सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी व फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर स्व. संतोष अग्रवाल जी के राजनीतिक-सामाजिक अवदान पर चर्चा करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किया । स्व. संतोष अग्रवाल एक प्रतिष्ठित व्यवसाई ही नहीं, प्रखर सामाजिक चिंतक भी थे। वे राजधानी रायपुर के महापौर भी रहे थे । वक्ताओं द्वारा स्व. संतोष अग्रवाल को याद करते हुए उनके साथ व्यतीत किये पल के बारे में बातों को साझा किया । 
  
इस कार्यक्रम में वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक वैश्य , प्रदेश महामंत्री ऋषि गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष अशोक गोयल, महामंत्री नितेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, संगीता जैन, पूजा अग्रवाल, मनोज गोयल, प्रवीण खरे, इन्दर छाबरा, लखनलाल बानी, राजेश अग्रवाल, डी आर अग्रवाल, मदन तालेड़ा, कैलाश रारा, कमलेश नथवानी, शरद गुप्ता, रमेश अग्रवाल, डॉ नीरज अग्रवाल, बाल मुकुंद नागरेवार एवं संजीव बाघमार सहित सभी पदाधिकारीगण, महिला एवं युवा इकाई के सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

प्रेस विजप्ति आपकी ओर प्रेषित है कृपया अपने दैनिक समाचार पत्र में स्थान दे कर हमें अनुग्रहित करें।   
 


Share

Leave a Reply