छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

घनी झाड़ियों में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस....

घनी झाड़ियों में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस....
Share

कोरबा : शहर के मध्य स्थित 15 ब्लॉक के पास वृक्षों के झुरमुट में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और सबंधित सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। जहां मृतक की शिनाख्त 15 ब्लॉक निवासी 47 वर्षीय सूरज कुर्रे के रूप में की गई। घटनास्थल पर मृतक के समीप जहर की शीशी पुलिस ने किया बरामद किया।

हेम बाई कुर्रे ने बताया कि सूरज उसका देवर है। पिछले कुछ साल से वो 15 ब्लॉक में भैया भाभी के साथ रहता था। मृतक का एक लड़का और दो लड़की हैं। पत्नी किसी परिवारिक कारणों के चलते अपने मायके में रहती है। कल सूरज कुर्रे सोसायटी चावल लेने बाइक से गया हुआ था। वापस लौटते समय उसकी बाइक रास्ते में खराब हो गई। वह बाइक को धक्का देते हुए घर तक पहुंचा। अचानक सूरज को गुस्सा आया और उसने बाइक में केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।

आग की लपटें देख लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उसके बाद सूरज ने गाड़ी को कबाड़ में बेचने को सोचा। परिवार वालों ने उसे मना किया, लेकिन कबाड़ वाले बाइक को बिना बताए लेकर चले गए। सूरज को जब घर पर बाइक नहीं दिखी तो वह अपने भतीजे के साथ बाइक को ढूंढने निकला। काफी देर तक जब उसे उसकी बाइक नहीं मिली तो चाचा भतीजा घर वापस लौट आए।

उसके कुछ ही घंटे बाद घटना सामने आई। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस की माने तो युवक ने जहर सेवन कर जान दी है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply