BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ह्रदयाघात के गंभीर मरीज को भिलाई से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा रायपुर

ह्रदयाघात के गंभीर मरीज को भिलाई से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा रायपुर
Share

भिलाई । सेक्टर-9 हास्पिल में भर्ती ह्रदयाघात के गंभीर मरीज को आज ग्रीन कॉरिडोर बनार रायपुर भेजा गया। इस दौरान दुर्ग और रायपुर जिले की पुलिस का ट्रेफिक महकमे की संजीदगी देखते बनी। मरीज सहित एम्बुलेंस को रायपुर के रामृष्ण केयर हाॅस्पिटल पहुंचने में महज 40 मिनट लगा। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-4 निवासी संयंत्र कर्मी दिलीप कुमार वर्शने (47 वर्ष) को ह्रदयाघात के चलते सेक्टर-9 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अनुसंधान केन्द्र में भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत गंभीर होने और उसके अनुकूल चिकित्सकीय सुविधा नहीं होने से जान आफत में पड़ गई थी। अंततरू परिजनों ने मरीज को रायपुर के रामकृष्ण केयर हाॅस्पिटल ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन मरीज की हालत को देखते हुए सामान्य स्थिति में रायपुर तक लेकर जाने में लगने वाले अतिरिक्त समय और सड़क पर लगने वाली जाम के चलते अनहोनी की आशंका बनी रही। ऐसे में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को एम्बुलेंस से ले जाने का निर्णय लिया गया। सुबह 10.35 बजे एम्बुलेंस सेक्टर-9 से रायपुर के लिए रवाना हुई और 11 बजकर 15 मिनट पर रामकृष्ण केयर हस्पिटल पहुंच गई।
 कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव ने की मदद:-
मरीज दिलीप कुमार वर्शने के परिजनों ने शुक्रवार की शाम को विधायक देवेन्द्र यादव के बड़े भाई कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव से फोन पर अपनी परेशानी बताकर ग्रीन कॉरिडोर के लिए मदद मांगी। इसके बाद श्री यादव ने एडिशनल एसपी शहर रोहित झा और सेक्टर-9 हाॅस्पिटल के निदेशक प्रभारी डॉ एसके इस्सर व स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ प्रमोद विनायक से बात कर मरीज को रायपुर ले जाने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव आज मरीज को रायपुर ले जाते समय सेक्टर-9 हास्पिटल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी शुभकामनाएं दी।
 



Share

Leave a Reply