नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों में और लुढ़केगा पारा

छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले दो दिनों में और लुढ़केगा पारा
Share

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में अब अच्छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंडी हवाओं के आने के कारण सुबह-सुबह के साथ ही दोपहर में रात में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और वहां शीतलहर के हालात बन गए है।

इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी शीतलहर के हालात बनते जा रहे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और ठंडी हवाओं के आने के कारण ठिठुरन में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। सुबह-सुबह तो कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर भी पड़ने लगा है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी अच्छी रहेगी। ठंड बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में अलाव तापते भी लोगों को देखा जा सकता है। इन दिनों ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जबरदस्त कारोबार की उम्मीद बनी हुई है।



Share

Leave a Reply