छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

जिले में फिर सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने देह व्यापार के बुजुर्ग संचालक सहित 3 को किया गिरफ्तार

जिले में फिर सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने देह व्यापार के बुजुर्ग संचालक सहित 3 को किया गिरफ्तार
Share

कोरबा | पंप हाउस के एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने प्वाइंटर भेज कर पहले सौदेबाजी करवाई, उसके बाद इशारा मिलते ही आरोपितों को धरदबोचा। एक हजार रुपये देकर प्वाइंटर को भेजा गया था। यह रुपये देह व्यापार संचालन करने वाले 78 साल के एक वृद्ध के पास से बरामद किया गया है। महिला की आर्थिक तंगी का फायदा उठा कर उससे यह कारोबार कराया जा रहा था। सीएसईबी पुलिस ने जो जानकारी दी है।उसके अनुसार पंप हाउस निवासी सुखविंदर सिंह पिता स्व.हरनाम सिंह 78 के खिलाफ  बाहर से महिलाएं बुलाकर घर में देह व्यापार कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद लगातार सुखविंदर की निगरानी की जा रही थी।

पढ़ें : अनियंत्रित हो कर नहर में गिरा सरकारी वाहन, दुर्घटना में तहसीलदार समेत तीन की हुई मौत

मुखबिर ने 9 अक्टूबर को एक महिला व दो ग्राहक घर में होने की पुख्ता सूचना दी। इसके बाद कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मामले का पर्दाफाश करने जाल बुना। आरक्षक गुनाराम सिन्हा को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसे हस्ताक्षरयुक्त 500-500 के दो नोट दिए गए थे। सुखविंदर से सौदा होने के बाद उसने यह रुपये उसे दे दिए। इसके साथ ही वह घर से बाहर निकल दरवाजे के पास से इशारा कर दिया।
आसपास ही सीएसपी राहुल देव व पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में छिपी थी। इशारा मिलते ही टीम धड़धड़ाते घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उस समय कमरे के अंदर एक महिला व पुरुष थे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया, तब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला व्यक्ति विजय अग्रवाल पिता राम अवतार अग्रवाल 50 निवासी कोसमंदा थाना चांपा क्षेत्र निवासी है। सुखविंदर सिंह के साथ उस समय गुलाब पटेल पिता रामप्यारे पटेल 50 निवासी लच्छनपुर चौक थाना चांपा के साथ बैठा था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, सीएसईबी चौकी प्रभारी कृष्णा साहू, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, बुद्ध सिंह मधुकर, दीपेश प्रधान, गुनाराम सिन्हा, महिला आरक्षक संध्या राज व रीटा क्रिस्टीना तिग्गा मौजूद रहे। देह व्यापार में लिप्त महिला शहर के एक श्रमिक बस्ती की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसका पति नागपुर में रहता है। दो छोटे बच्चे हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह इस दलदल में फं सने को मजबूर हो गई। इसका फायदा मुख्य आरोपित सुखविंदर उठा रहा था। एक ग्राहक का उसे 500 रुपये दिया करता था। इसलिए पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता मानते हुए नाम गोपनीय रखा और आरोपित नहीं बनाया। इसके पहले भी पकड़े गए वृद्ध के खिलाफ  पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। यही नहीं शहर के कई स्थानों पर देह व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं। कृष्णानगर व वाल्मीकि अटल आवास में पुलिस देह व्यापार का पर्दाफ ाश कर चुकी है। बावजूद इसके यह धंधा अब भी फ ल-फू ल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस तरह की गतिविधियों में संलग्न लोगों में हड़कंप मच गया है।
 


Share

Leave a Reply