छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दहेज के नाम पर रिश्ता हुआ शर्मसार: घर से बेदखल करने से बहू ने खाया जहर

 दहेज के नाम पर रिश्ता हुआ शर्मसार: घर से बेदखल करने से बहू ने खाया जहर
Share

कोरबा। बहू को सास ससुर दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे हद तो तब हो गई जब उन्होंने बेटा व बहू को घर से बेदखल करने की बात कह दी है यह बात बहु बर्दाश्त नहीं कर सकी जिससे उसने जहर का सेवन कर लिया पति ने पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। 

जानकारी के अनुसार बालकों क्षेत्र में पूर्व डिप्टी मैनेजर सियाराम साहू निवास करते हैं उन्होंने अपने पुत्र रविंद्र साहू का विवाह यशोदा साहू से किया है गुरुवार की सुबह किसी कारणवश यशोदा साहू ने फिनाइल का सेवन कर लिया। रविंद्र ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। रविंद्र का कहना है कि विवाह के बाद पति पत्नी मातापिता की सेवा करते आ रहे थे इसके बावजूद उनके माता-पिता बहू को दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे उन्होंने गुरुवार की सुबह घर से निकल जाने की बात कह दी। उनकी यह बात यशोदा बर्दाश्त न कर सकी उसने फिनाइल का सेवन कर लिया। रविंद्र का कहना है कि वह शुरू से ही पति पत्नी के साथ माता पिता के पास रहते आ रहे हैं ऐसे में उन्हें अधिकार मिलना चाहिए बहरहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


Share

Leave a Reply