नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शर्मनाक घटना : पड़ोसी ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म...पढ़िए पूरी खबर

शर्मनाक घटना : पड़ोसी ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म...पढ़िए पूरी खबर
Share

 रायपुर : राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है।

दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्‍ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्‍ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्‍ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में खम्हारडीह थाना की पुलिस ने बताया कि बच्‍ची की माता-पिता ने शिकायत थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक मुकेश यादव ने उसकी छह साल की बच्‍ची के साथ शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। मेडिकल जांच में बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



Share

Leave a Reply