BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया

गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया
Share

रायपुर :- पुरानी बस्ती रायपुर स्थित राम जानकी गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण नवमी तदनुसार 11 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत हवन -पूजन के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई एवं ओम जय शिव ओंकारा भोले जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा स्तुति की गई। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा भोग -भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद प्राप्त किया। इस पूरे कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत यदु, आलोक पांडे, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।

 


Share

Leave a Reply