छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

तो क्या नंद कुमार साय ने बाल कटवाने के डर से छोड़ दिया भाजपा का साथ? सामने आई कांग्रेस में शामिल होने की असली वजह

तो क्या नंद कुमार साय ने बाल कटवाने के डर से छोड़ दिया भाजपा का साथ? सामने आई कांग्रेस में शामिल होने की असली वजह
Share

 रायपुर: Nand Kumar Sai leave the BJP due to fear छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। दरसल नंद कुमार साय ने कल शाम भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि नंद कुमार जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी भाजपा-कांग्रेस की ओर से अ​भी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ये कहा जा रहा है कि नंद कुमार दिल्ली से रवाना हो गए हैं और वहां से रायपुर आकर कांग्रेस भवन में सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही नंद कुमार साय ने मीडिया के सामने भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही थी। लेकिन आज वो ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं, आइए जानते हैं कि ऐसी क्या बात हो गई?

भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने की कही थी बात

Nand Kumar Sai leave the BJP due to fear गौरतलब है कि 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान नंद कुमार साय ने भाजपा नेता रामविचार नेताम ने नंदकुमार साय को मंच में बुलाकर घोषणा की थी कि जब तक भूपेश बघेल की सरकार नहीं बदल देते ये बाल नहीं कटवाएंगे।

इस वजह से छोड़ी पार्टी

साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा- मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया। मैं इसके लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।



Share

Leave a Reply