BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इतने लाख राशनकार्ड धारकों को दो माह का चावल एक साथ निःशुल्क मिलेगा

 इतने लाख राशनकार्ड धारकों को दो माह का चावल एक साथ निःशुल्क मिलेगा
Share

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न श्रेणियों के 3 लाख 90 हजार 843 राशनकार्ड धारकों को दो माह का चावल एक साथ निःशुल्क मिलेगा।
इसके लिए 2,58423.61 क्विंटल चावल का आबंटन आदेश जारी कर दिया गया है, जिसका वितरण हितग्राहियों को मई माह में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप शासन से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित अन्त्योदय, प्राथमिक, एकल, निराश्रित, अन्नपूर्णा और निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को मई और जून के लिए पात्रता अनुसार चावल निःशुल्क दिया जाएगा ।
जिले में प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों की संख्या 2 लाख 97 हजार 832 है। इनके लिए माह मई और जून के लिए कुल 1 लाख 95 हजार 523 क्विंटल चावल आबंटित किया गया है। इसी तरह 88413 अंत्योदय राशन कार्डधारियों के लिए 61876.5 क्विंटल चावल, 211 अन्नपूर्णा राशन कार्डधारियों के लिए 147.7 क्विंटल, 3774 निराश्रित कार्ड धारकों के लिये 754.2 क्विंटल और 613 निःशक्त जन राशन कार्ड धारकों के लिए 122.2 क्विंटल चावल का आबंटन जारी किया गया है।
कलेक्टर से जारी आदेशानुसार उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण के समय सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए हितग्राहियों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
वितरण के समय हितग्राहियों के सेनेटाईजेशन के लिए दुकानों में सेनेटाईजर, साबुन, पानी इत्यादि की व्यवस्था उचित मूल्य दुकान संचालक से किया जाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी प्रतिष्ठानों और भण्डार गृहों में भी सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
 



Share

Leave a Reply